ऑपरेशन सिंदूर सफल होने पर मोदी सरकार और भारतीय सेना का अभिनंदन किया गया।

आज दिनांक 18/5/2025 को सायं 5.30 पर अस्सी घाट वाराणसी पर यूथ इन एक्शन के बैनर तले ऑपरेशन सिंदूर की सफल होने पर मोदी सरकार और भारतीय सेना का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शतरुद्र प्रताप राष्ट्रीय संयोजक यूथ इन एक्शन एवं अम्बरीश सिंह भोला मानद सदस्य वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा मांग किया गया कि
1_ पीओके को भारत में भारतीय सेना द्वारा शामिल किया जाए।
2 भारत द्वारा बलूचिस्तान को स्वतंत्र देश की मान्यता दिया जाय। 3 चीन, तुर्की, अज़रबैजान के साथ सभी प्रकार के राजनैतिक व आर्थिक संबंधों को समाप्त किया जाए
4 कश्मीर के पर्यटन और अमरनाथ यात्रा की संपूर्ण जिम्मेदारी को भारतीय सरकार सेना के हवाले करें। कश्मीर के अलगाववादीओ को किसी भी प्रकार की सहायता न दी जाय। 5 देश के अंदर बैठे पाकिस्तान प्रेमियों की नागरिकता समाप्त की जाय ।
इस अवसर पर आनंद मोहन सिंह, संजय गुप्ता, अजीत कुमार सिंह, पंकज यादव, सौरभ सिंह नीलू, कमलेश तिवारी, अनिल मिश्रा जी के साथ अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Comment