काशिल्क उत्पादक कंपनी लिमिटेड का उद्घाटन समारोह, बनारसी शिल्क साड़ी बुनकर निर्माताओ के लिए पूर्ण सफलता का द्वार

वाराणसी: प्रोग्रेसिव रिसर्च आर्गेनाइजेशन द्वारा बनारसी सिल्क साड़ी निर्माता काशिल्क उत्पादक कंपनी लिमिटेड के उद्घाटन समारोह का आयोजन कंपनी का वाराणसी के रामनगर कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC), वास्तु विहार कालोनी पर किया गया I यह उत्पादक कंपनी नाबार्ड के वित्तीय सहायता से संचालित है जो चिरईगाँव तथा काशी विद्यापीठ ब्लाक क्षेत्रो के प्रगतिशील बुनकरों के सहयोग से संचालित है I

रामनगर-वाराणसी के वास्तु विहार कॉलोनी स्थित कंपनी के कॉमन फेसिलिटी सेंटर (CFC) में नाबार्ड के OFDD योजना के तहत काशिल्क उत्पादक कंपनी लिमिटेड के कार्य-स्थल का उद्घाटन सी जी एम रूरल एम.एस.एम.इ. विभाग मुबई डॉ बी.आर. प्रेमी, नाबार्ड के चीफ जनरल मेनेजर (CGM) पंकज कुमार जी, नाबार्ड के जिला प्रबंधक वाराणसी के सोनिका राणा, PROW के अध्यक्ष कन्हैया सिंह, व काशिल्क प्रोडूसर कंपनी के निदेशक रमजान अली ने संयुक्त रूप से फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्च्यात उद्घाटन समारोह का शुभारम्भ प्रोग्रेसिव रिसर्च आर्गेनाइजेशन फॉर वेलफेयर के अध्यक्ष कन्हैया सिंह का शिल्क प्रोडूसर कंपनी के निदेशको व OFPO फैसिलिटेटर द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया गया I

समारोह में नाबार्ड के जिला प्रबंधक वाराणसी के सोनिका राणा ने काशिल्क उत्पादक कंपनी के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कंपनी बनारसी सिल्क साड़ी उत्पादक बुनकरों का एक सामूहिक संगठन है जिसका गठन प्राथमिक व प्रगतिशील बुनकर कारीगर उत्पादकों द्वारा सामूहिक कार्यवाही और लाभ-साझाकरण के माध्यम से बुनकर उत्पादको का आय सृजन कर उनकी आजीविका में सुधार करना है।

समारोह में मुख्य अतिथि सी जी एम रूरल एम.एस.एम.इ. विभाग मुबई डॉ बी.आर, प्रेमी अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि काशिल्क उत्पादक कंपनी बुनकर परिवारों का एक स्वतंत्र संगठन हैं जो वाराणसी और आसपास के जिलों में पारंपरिक हैंडलूम आधारित बनारसी सिल्क साड़ियों का उत्पादन करता है और एक विकेंद्रीकृत कुटीर उद्योग के रूप में अपना कार्य संपादन करता है । यह कंपनी बुनकरों और व्यापारियों के एक जटिल नेटवर्क का लाभ उठाते में तत्पर है, जो प्रामाणिक, भौगोलिक संकेत-प्रमाणित साड़ियों को बनाने के लिए, सदियों पुरानी तकनीकों और सामग्रियों का उपयोग कर रही हैं। जैसे कि कट्टन रेशम के साथ विभिन्न मेटल ज़री को बुनाई की विरासत को संरक्षित करने के लिए और जटिल, समय-सम्मानित डिजाइन तक पहुंच प्रदान करने सक्षम प्रतिक होता हैं।

समारोह में चीफ जनरल मेनेजर (CGM) पंकज कुमार ने अपने संबोधन में बताया की काशिल्क उत्पादक कंपनी बुनकरों के लिए एक सामूहिक प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से बनारसी साड़ी उत्पादक बुनकरों के लिए बेहतर बाज़ार पहुँच, उचित मूल्य और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक संरचित, सामूहिक ढाँचा है जो बुनकरों का सुदृढ़ीकरण और आय सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है ।

समारोह में आये रिलायंस रिटेलस की डॉ दीप्ती सिंह ने मार्किट पहुच के सम्बन्ध में संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पहुँच बनाने के लिए यह कंपनी ऑनलाइन बिक्री, पारंपरिक दुकानों और सरकारी पहलों के मदद से अपना सतत प्रयास कर रही है उन्होंने बताया की कंपनी रिलायंस रिटेल तथा अन्य खरीदारों के साथ लिंकेज स्थापित कर रही है I

इसी प्रकार समारोह में पधारे नाबार्ड के सम्मानित प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किये I

समारोह में बनारस के बुनकर कंपनी के निदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, OFPO फैसिलिटेटर, PROW पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे I

अंत में कंपनी के निदेशक डॉ प्रदीप श्रीवास्तव ने समारोह के मुख्य अतिथि डॉ बी.आर. प्रेमी CGM रूरल MSME विभाग, CGM नाबार्ड RO लखनऊ तथा पधारे समस्त गणमान्य लोगो का आभार प्रकट करते हुए समारोह का समापन करने की घोषणा की I

Leave a Comment