राकेश यादव (रौशन) संपादक news247hrs।
चन्दौली । सनबीम स्कूल की छात्रा आराध्या यादव ने 97.6 अंक पाकर जिले की सेकंड टॉपर बनकर स्कूल व जिले का नाम रोशन कर दी है । अराध्या के पिता एडिशनल एसपी झांसी में पोस्टेड है वहीं उनकी माता मंजुलता बनारस में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है । बैडमिंटल खेलने में रुचि लेने वाली अराध्या ने यह मुकाम बिना कोचिंग किये हासिल किया है और डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। उसने अपनी तैयारी के बारे में बताया कि स्कूल में टीचर्स जैसा बताते थे हम उसे फॉलो करती थी । शुरू में तो हमने कोर्स कंप्लीट होने पर फोकस किया । एग्जाम टाइम नजदीक आने पर 6-7 घंटे कड़ी मेहनत करके पढ़ाई करके कोर्स को जितना हिस्सा रिवीजन का बचा रहता था उसको मेहनत कर हर दिन अलग अलग शेड्यूल बनाया । आराध्या ने बताया कि हम सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नही हूँ । उसने सफलता का श्रेय अपने माता पिता व भाई पार्थ के साथ ही स्कूल के प्रबंधक श्वेता कनुडिया सचिव यदुराज कनुडिया व टीचर्स को देती है जिसने समय समय पर मोटिवेशन करते रहते थे । उन्ही लोगो के मोटिवेशन से ही आज में जिले की सेकंड टॉपर बन पायी हूँ । मैं पूरा प्रयास करूंगी की 12वीं के परीक्षा में प्रथम रेंक पाकर स्कूल जिले व अपने माता पिता का नाम रोशन कर सकू इसके लिए मुझे जितनी भी मेहनत करनी पड़े करूंगी ।
