सर सुंदरलाल चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन।

सर सुंदरलाल चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन, चिकित्सा अधीक्षक का किया घेराव और सौंपा ज्ञापन ।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर सामाजिक विज्ञान संकाय के शोध छात्र सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने किया एम एस का घेराव फिर वार्ता के बाद दिया दिया ज्ञापन ,एम एस ने 1 सप्ताह के अंदर मांग पूरी करने का दिलाया भरोसा तब छात्रों ने किया आंदोलन समाप्त।

छात्रों ने स्वास्थ्य सेवा संकुल में ओपीडी का समय बढ़ाने, परिसर में अवैध निजी ओपीडी पर रोक, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार और बाहरी वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग स्वास्थ्य सेवा संकुल के तमाम दुर्व्यवस्था पर नियंत्रण की मांग की।

छात्रों की ओर से बात रखते हुए सत्यनारायण सिंह ने कहा कि
ओपीडी में छात्रों व कमचारियों को केवल एक घंटे देखा जाता है, जिससे उन्हें इलाज में कठिनाई होती है। छात्रों व कमचारियों के लिए ओपीडी समय बढ़ाया जाए और उन्हें प्राथमिकता दी जाए।

सत्यनारायण ने यह भी कहा कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत खराब है, जिससे संक्रमण का खतरा बना रहता है। साथ ही बाहरी वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग आपात सेवाओं में बाधा उत्पन्न करती है। इन दोनों मामलों में शीघ्र कार्यवाही आवश्यक है।
शोध छात्र श्यामल ने कहा कि सर सुन्दरलाल हॉस्पिट को एम एस ने लुट और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है , महामना जी भी ऐसी स्थिति देख कर दुखी होंगे जल्दी यही समस्या का समाधान कर दोषियों पर कार्यवाही नहीं की गई तो हम सब उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे ।

प्रो. के के गुप्ता ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक जांच व शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर श्यामल , मनीष ,ध्रुव सिंह, यशवर्धन ,पल्लव,सौरभ, आशीर्वादम ,अंकित ,गौरव,एवं करण आदि भी उपस्थित रहे।

MS office में धरना देते छात्र।

Leave a Comment