वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में नगर निगम द्वारा BHU के के दीवारों पर बने काशी और अन्य क्षेत्रों के चित्र जिसमें भारतीय परंपरा को दर्शाया गया है नगर निगम कर्मियों द्वारा इस चित्र के नीचे जंगमपुर सुसुवाही में कूड़ा रखकर जगह-जगह आग लगाकर उन चित्रों के अस्तित्व को मिटाने का घृणित कार्य किया जा रहा है जिससे क्षेत्रीय जनता भी काफी रोष दिख रही है लोगों का कहना है कि यह सारे चित्र जो भारतीय परंपरा को दर्शाते हैं उनके अस्तित्व को मिटाने का नगर निगम ने कार्य किया है।
विवेक नगर नासिकपुर के निवासी अनिल कुमार राय से बात करने पर उन्होंने बताया कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा जो प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में BHU के बाउंड्री वॉल पर पेंटिंग बनी हुई है उसी के बगल में कूड़ा रखकर उसे पेंटिंग को खराब करने का कार्य नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है जिससे हम लोगों में काफी रोष है हम लोगों के मना करने के बावजूद नगर निगम के कर्मचारी मानते नहीं है और जगह-जगह कूड़ा का ढेर बनाकर उसमें आग लगाने का कार्य करते हैं

Leave a Comment