हनुमान सेना के कार्यकर्ताओं ने नेहा सिंह राठौड़ पर शिकायत दर्ज कर अविलंब करवाई की मांग की।

हनुमान सेना के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिहार की लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौर पर लगातार वाराणसी के लोकप्रिय सांसद व देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के बारे में अपमानजनक वीडियो बनाकर उन्हें कायर व जनरल डायर जैसे अपमानजनक शब्द से सम्बोधित कर उसे पाकिस्तान में वायरल कर रही है, जिससे वाराणसी के सांसद जो हमारे देश के आदरणीय प्रधानमंत्री भी हैं उनके बारे में अपमान बातें कहना वाराणसी की जनता का ही नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है और उसे पाकिस्तान में वायरल करना यह देशद्रोह की श्रेणी में आता है। उनका इस प्रकार के वक्तव्य से हम सबकी भावना आहत हो रही। इस समय पाकिस्तान की मीडिया और टेलीविजन पर लगातार नेहा सिंह राठौर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बारे में बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो दिखाएं और वायरल किये जा रहे हैं इससे वाराणसी की जनता मर्माहत है और आक्रोशित भी है। भारत के अंदर रहने वाले देशद्रोही भी नेहा सिंह राठौर को आर्थिक मदद देकर उसके वीडियो को लगातार वायरल कर रहे हैं। हनुमान सेना के कार्यकर्ताओं ने निवेदन किया है की वाराणसी के सांसद आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के बारे में अपमानजनक बातें कहना और उसे भारत के कट्टर दुश्मन देश पाकिस्तान में वायरल करने पर वाराणसी की जनता के इस आक्रोश को देखते हुए इस देशद्रोही नेहा सिंह राठौर पर देशद्रोह जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया जाए, अगर इस देशद्रोही लोकगीत गायिका पर मुकदमा नहीं कायम हुआ तो वाराणसी की जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी जिससे वाराणसी की कानून व्यवस्था बिगड सकती है।
शिकायत पर FIR दर्ज कर इस देशद्रोही गायिका नेहा सिंह राठौर पर अविलंब कार्रवाई करने की बात कहीं।

वाराणसी के लंका थाने पर ज्ञापन सौंपा।

Leave a Comment