वाराणसी। आज रात करीब 9 बजे से चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जिसका असर पूरे देश में देखा जा रहा है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही शुरू हो गया है। इसी कारण वाराणसी समेत देशभर के प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं।
मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को सूचित किया गया है कि ग्रहण काल में मंदिरों में पूजा-पाठ व दर्शन नहीं होंगे। श्रद्धालु अपने घरों में ही पूजा-अर्चना कर सकते हैं।
धार्मिक परंपरा के मुताबिक ग्रहण के दौरान मंदिरों में किसी भी प्रकार का धार्मिक अनुष्ठान व गतिविधियां वर्जित रहती हैं। ऐसे में गंगा घाटों और मंदिर परिसरों में आम दिनों जैसा माहौल नहीं दिख रहा है।
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों को शुद्धिकरण कर पुनः खोल दिया जाएगा।

वाराणसी के संकट मोचन मंदिर में बंद कपाट।

