काशी में लगातार गंगा के जलस्तर में बढ़ाव और घटाव जारी।

वाराणसी। काशी में लगातार गंगा के जलस्तर में बढ़ाव और घटाव जारी है। गंगा का जलस्तर एक बार खुला तेजी के साथ बढ़ रहा है जिसके कारण गंगा पर आश्रित रहने वाले नागरिक समाज के लोग तीर्थ पुरोहित पंडा सहित अन्य लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं। वही गंगा घाटों पर तर्पण के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। गंगा का जलस्तर बड़ने से उनको भी कम जगह मिल रहा है जिसके कारण पुरोहित लोग सड़क मार्ग पर ही तर्पण करने का कार्य कर रहे हैं। इस सीजन में पाचवीं बार गंगा का जलस्तर बढ़ा है। एक बार फिर अस्सी घाट स्थित जल पुलिस चौकी में बाढ़ का पानी घुस गया है इसके साथ ही अस्सी घाट का सुबह ए बनारस मंच डूब गया। जलस्तर में हर घंटे तीन सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही है। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से कुछ ही नीचे बह रहा है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से शनिवार की देर शाम जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 68.90 मीटर था। हर घंटे दो सेंटीमीटर की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा था। दोपहर दो बजे से जलस्तर बढ़ने की रफ्तार तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटा हो गई। इस वजह से रात आठ बजे जलस्तर 69.21 । मीटर पहुंच गया। इससे गंगा के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने लगा। कुछ लोगों को अपना घर तक छोड़ना पड़ा है। अस्सी घाट की सड़क पर गंगा का पानी पहुंच चुका है। सभी 84 घाट की सीढ़ियां पहले से पानी में डूबी हैं।

वाराणसी की गलियों तक बड़ी गंगा।

Leave a Comment