📰 पुनीत कुमार यादव संवादाता
वाराणसी। आज काशी नगरी में विशेष राजनयिक माहौल देखने को मिला। मॉरीशस के प्रधानमंत्री का आगमन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुआ।
सबसे पहले उनका आगमन पुलिस लाइन पर हुआ, जहां से वह सीधे बाय रोड ताज होटल पहुंचे। ताज होटल में संक्षिप्त विश्राम के बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री का काफिला रविदास घाट पहुंचा।
यहां उन्हें क्रूज़ के माध्यम से गंगा के घाटों का दर्शन कराया गया। गंगा आरती और दशाश्वमेध समेत विभिन्न घाटों की अद्भुत झलक देखकर वे भावविभोर हो उठे।
इसके बाद वे पुनः ताज होटल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और शहर में विशेष तैयारी देखने को मिली।

